नमस्ते दोस्तों!
मै मनोज कुमार पाण्डेय हूं। मैं आपलोगों के बीच एक छोटा ब्लॉग लेकर आया हूँ।आपलोग इस ब्लॉग को जरुर पढ़िएगा।यदि अच्छा लगेगा तो लाइक कॉमेंट और शेयर जरूर करिएगा।
आज के टाइम में दुकान खोल लेने से सफलता नहीं मिलती है।किसी भी व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए ग्राहक का भरोसा होना यानि ग्राहक का दिल जीतना जरूरी होता है।जब ग्राहक आपके काम से खुश होता है ,तो दुबारा आता है,और अपने कुश साथियों को भी लेकर आता है।
सबसे पहले अपनी क्वालिटी पर विशेष ध्यान दें।यदि आप चाय , कॉफी या सैंडविच बेचते है, तो हर दिन एक जैसा स्वाद मिलता है, और इसके साथ अपने दुकान की सफाई पर भी ध्यान दें।ग्राहक अच्छी क्वालिटी को जल्दी पहचान लेते है,और उसी जगह वापस जाना पसंद करते हैं।
दूसरी महत्वपूर्ण बात है, सोशल मीडिया ।हर दिन अपनी दुकान , नए आइटम्स हो या चाय बनाते हुए या ग्राहकों के लिए तैयार की जाने वाले आइटम्स का छोटे छोटे – छोटे वीडियो और फोटो शेयर करें। लगातार हम अपने दुकान के प्रोडक्ट का वीडियो या फोटो शेयर करने से लोग आपको धीरे – धीरे जानने और पहचाने लगते है।
यदि कोई भी ग्राहक आपके दुकान आए ,तो उनसे वो बातें करे,और मुस्का के उनका स्वागत करें।अच्छा व्यवहार अक्सर ग्राहकों को दुबारा आने के लिये प्रेरित करता करता है
समय – समय पर छोटे ऑफर दिए जाते है।जैसे किसी खास समय में विशेष छूट या कॉम्बो ऑफर चला सकते है।इसे नए ग्राहक आपकी दुकान तक पहुंच सके।
मेहनत और ग्राहकों का विश्वास से ही लंबे समय में सफलता मिलता है।यदि आप लगातार अच्छी सेवा देते रहेंगे,और अपने काम का प्रचार करते रहेंगे।तो आपका छोटा व्यवसाय भी धीरे- जी धीरे मजबूत होता दिखेगा ।
आपका विश्वासी कैफे -the tea empire cafe
