मै मनोज पांडेय हूं।आप लोगों के बीच एक छोटा सा ब्लॉग लेकर आया हूं ,और आपलोग इस ब्लॉग को जरुर पढ़िएगा।यदि अच्छा लगेगा, तो कमेंट जरूर करिएगा।
गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना और थकान ज्यादा होता है ,और साथ ही साथ लूँ भी तेज चलता है।ऐसे में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। गर्मी के मौसम में कुछ आसान और प्रभावी उपाय अपनाकर हम अपने को सुरक्षित रख सकते हैं।
गर्मी के दिनों में राहत पाने के लिए सबसे पहले ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए।इस मौसम में शरीर से ज्यादा मात्रा में पसीना निकलता है,जिसे शरीर में पानी की कमी होने लगता है, इसलिए नियमित रूप से पानी , नारियल पानी ,नींबू पानी और छाँव का सेवन करना लाभदायक होता है।
गर्मी के दिनों में हल्का और पौष्टिक भोजन करना चाहिए।जैसे तरबूज,खरबूज, खीरा, संतरा और अन्य मौसमी फलों के सेवन से शरीर को ठंडक प्रदान करता है।इस मौसम में तला हुआ और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए।
इस मौसम में तेज धूप से बचाव करना ही बहुत जरूरी होता है दोपहर के समय में घर से बाहर न निकले।यदि हम घर से बाहर निकले तो अपने सिर पे गमछा और टोपी पहने जरूर पहने।जिसे हम अपने आप को धूप से बचना चाहिए।
इस मौसम में सूती और हल्के कपड़े पहना चाहिए।जिसे मेरे श
को ठंडक रखने में मदद करता है।घर में हवा के लिए पंखा कूलर या ऊंची वेंटिलेशन का उपयोग करके वातावरण को ठंडक रखा जा सकता है।
निष्कर्ष:
गर्मी के मौसम में सही खाना, पानी,धूप से बचाव और स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाकर हम गर्मी से राहत पा सकते है,और अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते है।
आपका अपना विश्वासी कैफे -the tea empire cafe