नमस्ते दोस्तों ,
मै मनोज कुमार पाण्डेय हूं।मै आपलोगों के बीच एक ब्लॉग लेकर आया हूं।आपलोग जरूर इस ब्लॉग को पढ़ें।यदि अच्छा लगे तो कमेंट जरूर करिएगा।
सैंडविच एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट भोज्य पदार्थ है।सैंडविच को कुछ लोग 2लेयर में बनाते है,तो कुछ लोग 3लेयर में बनाते है । यह ब्रेड के 2स्लाइस के बीच सब्जी ,मक्खन, सौसे या अन्य सामग्री रखकर बनाया जाता है।सैंडविच स्वादिष्ट होने के साथ -साथ जल्दी तैयार होने वाला भोजन है । इसलिए छात्रों और लोगों के काफी लोकप्रिय है।

सैंडविच कैसे बनता है?
सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड का स्लाइस लिया जाता है।उस पर मक्खन, हरी चटनी,प्याज,शिमला को बारीक काटकर उस पर रखी जाती है।ऊपर से थोड़ा सा नमक और मसाला डालकर दूसरी ब्रेड पर भी बटर, हरी चटनी लगाकर उसको ढक दिया जाता है। चाहे तो टोस्टर या तवे पर बटर लगाकर,फिर उस पर ब्रेड रखकर सेका जाता है।
रेसिपी
सामग्री:
2 ब्रेड स्लाइस
1चम्मच बटर
1चम्मच हरी चटनी
बारीक कटी हुई सब्जी
20 से 30g – पनीर या चीज
नमक और चाट मसाला
विधि:
ब्रेड पर मक्खन और चटनी लगाए । सब्जियां और पनीर भी डालें।ऊपर से मसाला डालें और दूसरी ब्रेड रख दें।अब इसे हल्का सा टोस्ट कर दें।
सैंडविच खाने के फायदे
सैंडविच बहुत जल्दी बनने वाला खाद्य पदार्थ है,और पेट भरने में भी मदद करता है।इसमें ताजी सब्जियां होने से शरीर को विटामिन और खनिज मिलते है। पनीर और चीज के वजह से प्रोटीन भी प्राप्त होता है।यह स्कूल,कॉलेज,और ऑफिस जाने वाले के लिए सुविधाजनक भोजन है।
सैंडविच खाने के नुकसान
यदि सैंडविच में अधिक मक्खन और चीज का उपयोग किया जाता है,तो इसमें कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। यदि हम इसको ज्यादा मात्रा खाने से वजन बढ़ सकता है। बासी सब्जियों या खराब सामग्री का उपयोग करने से भी स्वास्थ खराब हो सकता है,इसलिए सैंडविच स्वास्थ के प्रति हानिकारक हो सकता है। इसलिए हमेशा ताजी सामग्री का उपयोग किया जा सकता है।
निष्कर्ष
सैंडविच एक स्वादिष्ट, आसान और पौष्टिक भोजन बन गया है।यदि हम इसको ताजी सब्जियां और संतुलित मात्रा में सामग्री के साथ बनाया जाय, तो यह स्वास्थ के प्रति लाभदायक हो सक्त है। स्वाद अच्छा होने के वजह से अधिक उम्र वाले को भी आसानी से पसंद आने लगा।
मनोज कुमार पाण्डेय
आपका अपना विश्वासी कैफे – the tea empire cafe