नमस्ते दोस्तों,
मै मनोज कुमार अपना हूं। आपलोगों के बीच एक छोटा सा ब्लॉग लेकर आया हूं। आशा करता हूं,कि ये ब्लॉग आपलोग जरुर पढ़िएगा,अच्छा लगेगा तो कमेंट जरूर करना।
कोल्ड कॉफी क्या है?
कोल्ड कॉफी गर्मी के लिए सबसे बेहतरी पेय है।कोल्ड कॉफी में दूध , कॉफी और चीनी के मिक्स से बनता है। गर्मी के मौसम में लोग का सबसे पहली पसंद कोई है ,तो कोल्ड कॉफी है। क्योंकि यह शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है।
कोल्ड कॉफी कैसे बनता है?
आजकल कोल्ड कॉफी हर कैफे और रेस्टोरेंट पर अलग – अलग तरीको का उपयोग करके बनाया जाता है। कोल्ड कॉफी में ठंडे दूध, चीनी और कॉफी एक मात्रा के अनुसार डालकर मिक्स करते है,और कुछ लोग इसमें चाकलेट सिरप का उपयोग करते है। जब ये पूरी तरह मिक्स हों जाता है। तब इसको एक ग्लास में डालकर परोसा जाता है।
आसान रेसिपी
250ml – ठंडा दूध
1चम्मच – कॉफी पाउडर
2चम्मच-चीनी
सभी सामग्री को ब्लेंडर में 2या 3मिनट अच्छी तरह मिलाये।उसमें कुछ लोग चाकलेट सिरप डालते है। फिर उसको पूरी तरह मिला लीजिए।उसके बाद तैयार कोल्ड कॉफी को ग्लास में सर्व करते है।
कोल्ड कॉफी के फायदे
कोल्ड कॉफी एक ऐसा पेय है,जिसको गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।इसको पीने से शरीर में तुंरत ताजगी और ऊर्जा मिलती है।इसमें मौजूद कैफीन थकान को कम करने में मदद करता है। इसलिए गर्मी के दिन में सबसे ज्यादा पिया जाता है।
कोल्ड कॉफी के नुक्सान
यदि कोल्ड कॉफी का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए,तो नींद पर असर पड़ सकता है। ज़्यादा चीनी वाली कोल्ड कॉफी वज़न बढ़ाने का कारण भी बन सकता है। इसलिए इसका सेवन जरूरत से ज्यादा न करें।
छात्रों का पसंद
कॉलेज के छात्र हमेशा कम कीमत में अच्छा स्वाद और ताजगी लेना चाहते है,तो कोल्ड कॉफी ही इन जरूरतों को पूरा कर सकता है।दोस्तों के साथ बैठकर कोल्ड कॉफी पीने का मजा ही कुछ और है।इसलिए कॉलेज छात्रों का कोल्ड कॉफी एक अच्छा पसन्द बन गया है। कारण की छात्र का बजट सीमित होता है।
निष्कर्ष
कोल्ड कॉफी सिर्फ पेय नहीं है, बल्कि गर्मी के लिए लोकप्रिय पेय है।सही मात्रा में यदि इसका सेवन करेंगे, तो शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है।
मनोज कुमार पाण्डेय
आपका विश्वासी कैफे -the tea empire cafe
