मैं मनोज कुमार अपना कैफे the tea empire cafe ke बारे में आपलोगों के बीच कुछ बाते बताना चाहता हूं।एक छोटी सी दुकान ब्रांड कैसे बन जाती है।आपलोग इस ब्लॉग को जरुर पढ़िएगा और अच्छा लगेगा तो कमेंट जरूर करिएगा।
आज के दौर में दुकान खोलना कोई बड़ी बात नहीं है।यदि आप चाहते है,कि मेरे दुकान को लोग जाने , पहचाने और आपके दुकान पर आए,तो आपको अपनी दुकान की एक अच्छा सा ब्रांड बनाना होगा।ब्रांड का मतलब है ,कि लोग आपकी दुकान का नाम सुनते ही पहचान ले।
सबसे पहले अपने दुकान का एक अच्छा सा नाम हो,ताकि लोग याद कर सके।नाम भी ऐसा होना चाहिए,जो आपके ग्राहक के दिमाग में आसानी से बैठ जाए ।साथ ही साथ दुकान की साफ – सफाई पर विशेष ध्यान दें,जिसे ग्राहको पर अच्छा प्रभाव पर पड़ सके।
ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखे।यदि ग्राहकों को सम्मान और अच्छी सेवा मिलेगी , तो वह जरूर आयेगा और दूसरे को भी बताएगा।
आज के समय में सोशल मीडिया का उपयोग करना भी जरूरी होता है । फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दुकान का फोटो और वीडियो भी शेयर करना पड़ेगा। जिसे लोग आपकी दुकान के बारे जानेंगे ।
अपनी दुकान की किसी खास चीज से एक ऐसा पहचान बनाए।जैसे कि किसी दुकान की चाय,तो किसी की कॉफ़ी या किसी का सैंडविच मशहूर हो।
किसी भी दुकान को ब्रांड बनाने में टाइम लगता है,यदि हम लगातार सेवा ,अच्छा प्रोडक्ट और ग्राहकों का विश्वास ही दुकान का मजबूत ब्रांड है।
आपका अपना विश्वासी कैफे -the tea empire cafe