आजकल हर रोज नए – नए कैफे खुल रहे ,और बंद हो जा रहें है, तो कही tea cafe , कही coffee Shop, तो कही सैंडविच कॉर्नर। शुरुआत में दुकान को देखकर अच्छा लगता है,ये दुकान अच्छा चलेगा,लेकिन कुछ दिन के बाद वही दुकान बंद दिखाई पड़ती है। ऐसा सिर्फ पैसों के कमी से नहीं होता है।ये कई सारी छोटी – छोटी गलतियों से होती है।
Cafe का बंद होने का सबसे बड़ा कारण है, कि गलत लोकेशन। बहुत सारे लोग वैसे जगह खोल लेते है, जहां की आवाजाही कम हो। कैफे हमेशा ऐसे जगह होना चाहिए, जहां सरकारी ऑफिस हो,कॉलेज हो ,या कोचिंग सेंटर हो ,यानी सब मिलाकर भीड़- भाड़ वाली जगह होना चाहिए। स्टूडेंट एरिया में भी कैफे अच्छा चल सकता है, क्योंकि वहां रोज नए कस्टमर आते रहते है।
Cafe बंद होने का दूसरा कारण है, कि शुरुआत में ही बहुत ज्यादा खर्च करना । कुछ लोग दूकान खोलते है, तो महंगा इंटीरियर करवाते है,ac डेकोरेशन पर बहुत ही ज्यादा पैसा खर्च कर देता है। लेकिन coustomer को आने में थोड़ा टाइम लगता है।यदि आपके सेल से ज्यादा खर्च हो जाता है,तो समझे कि दुकान चलना मुश्किल जाता है।इसलिए जब भी शुरुआत करना तो छोटे अस्तर से शुरु करना चाहिए।
तीसरी गलती हमलोग ये करते है,टेस्ट सेम नही और कंसिस्टेंसी पर ध्यान नहीं देते है। मान लीजिए कि आज हम सैंडविच बहुत ही अच्छा बनाए,फिर अगले दिन हम सैंडविच का टेस्ट थोड़ा सा डाउन कर दिये ।तो जाहिर सी बात है कि, ग्राहक भी दुबारा आने से सोचता है।अक्सर लोग वही दुकान पसंद करते है, कि जहां हर दिन टेस्ट सेम हो ।
ग्राहक के साथ व्यवहार भी जरूरी होता ।छोटे कैफे में अक्सर लोग खाने के लिए नहीं आते है, बल्कि आराम और अच्छा मौहाल के लिए लोग आते हैं। अगर दुकानदार अपने ग्राहक से मुस्का के बाते करे, सर्व थोड़ा जल्दी करें और हमेशा साफ -सफाई पर विशेष ध्यान दें,तो ग्राहक दुबारा जरूर आता है।
आज के दौर में दुकानदार को social media का जानकारी नहीं होना ,भी बड़ी गलती है।बहुत लोग अच्छा खाना बनाते है ,लेकिन अपना कोई भी फोटो , वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डालते है। ये आज के समय के लिए बहुत बड़ी गलती है। जिसके वजह से आपके दुकान पर ज्यादा मात्रा में ग्राहक नहीं पहुंच पाते है, इसलिए आप जो भी बनाए सोशल मीडिया पर फोटो , विडियो डालने से मार्केट में आपकी पहचान बनती है।
बहुत सारे दुकानदार के मन में एक बात आता है, कि शुरू से ही ज्यादा प्रॉफिट कमाने के बारे में सोचने लगते है।लेकिन ऐसा न सोचें। कैफे बिज़नेस में पहले नाम बनाए ।जब ग्राहक आप पर भरोसा करने लगते है, तो समझे कि मेरा बिज़नेस अच्छा चल रहा है,और आपकी कमाई भी धीरे – धीरे बढ़ने लगती है। शुरुआत में कभी भी ज्यादा प्रॉफिट रखकर काम न करे , बल्कि थोड़ा प्रॉफिट रखकर अच्छा टेस्ट देना ज्यादा फायदेमंद है। साफ़ – सफाई पर ज्यादा ध्यान दे, टेबल गंदी न हो, ग्लास ठीक न हो या किचन मिले ,तो ग्राहक तुरन्त नोटिस करता है। कैफे छोटा या बड़ा हो साफ – सफाई पर ध्यान जरुर हो ।
निष्कर्ष:
कोई भी कैफे सिर्फ चाय ,काफी और सैंडविच से नहीं चलता है, बल्कि कैफे लोगों के भरोसे, टेस्ट और दुकानदार के व्यवहार से चलता है। यदि दुकानदार इन सब बातों पर ध्यान देता है ,वही लंबे समय तक चलता है।
अपना विश्वासी कैफे – the tea empire cafe