आज के दौर में कई लोग फूड का धंधा करना चाहते है।ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है ,कि दुकान कहा खोली जाए ,इस तरह का सवाल बड़ा कन्फ्यूज करता है।मेरे अनुभव के अनुसार स्टूडेंट एरिया कैफे के लिए अच्छी जगह मानी जाती है। जहाँ कॉलेज, कोचिंग या हॉस्टल अधिक हो । जहां छात्रों को लगातार आवाजाही बनी रहे।
छात्र हमेशा एक ऐसी जगह खोजते है ,जहां कम पैसे में अच्छा खाना मिल सके और साफ -सफ़ाई भी हो । चाय,कोल्ड कॉफ़ी,सैंडविच , मैगी और नाश्ते की माँग छात्र एरिया में ज्यादा रहता है। यदि आपकी प्रोडक्ट का कीमत उचित हो,स्वाद अच्छा होऔर साफ -सफाई हो,तो ग्राहक बार – बार वापस आते है।
स्टूडेंट इलाके में कैफे खोलने का एक बहुत बड़ा फायदा है, कि हर दिन कोई न कोई नए ग्राहक आते रहते है,यानी नए ग्राहकों की कोई कमी नहीं रहती है। हर साल नए छात्र का आगमन होता है। इसलिए आपकी सेवा अच्छी हो ,तो ग्राहक कही से भी आ सकते है।
हालांकि दुकान खोल लेने से सफलता नहीं मिलती है। सफलता पाने के लिए कई सारे नियमों का पालन करना पड़ता है,और सफलता एक दिन में नहीं मिलती है, लागतार अपने काम पर ध्यान देना जरूरी होता है। साफ – सफाई ,अच्छा व्यवहार,सही कीमत और स्वाद पर ध्यान देना पड़ता है,क्योंकि छात्रओं का बजट सीमित होता है ,इसलिए मेनू ऐसा होना चाहिए ,जो स्वादिष्ट होने के साथ किफायती भी हो ।
मेरे अनुभव के अनुसार स्टूडेंट एरिया में कैफे खोलना उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है ,जो काम करने के लिए तैयार है,और ग्राहकों की जरूरत को समझे ।सही प्लान ,अच्छा प्रोडक्ट और अच्छा व्यवहार के साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है।
निष्कर्ष:
यदि आपके पास बजट हो ,तो बिज़नेस शुरू करने के लिए स्टूडेंट एरिया एक अच्छा विकल्प है। यहाँ ग्राहकों की संख्या अधिक रहती है ,और अच्छी सेवा देने पर एक स्थायी ग्राहक बन जाता है।
अपना एक मात्र विश्वासी कैफे – the tea empire cafe